Festival Jashan On Amazon In - अमेजन इन पर फेस्टिवल जश्न

 अमेजन ने घोषणा की है कि उसके महीने भर चलने वाले ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (जीआईएफ) के दौरान अमेजन.इन के सेलर्स और ब्रांड भागीदारों ने अब तक के सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल का अनुभव किया। यह फेस्टिवल देश भर के लाखों ग्राहकों के लिए खुशियां लेकर आया है। जीआईएफ 2 अक्टूबर की आधी रात को प्राइम अर्ली एक्सेस के साथ शुरू हुआ था। वहीं 3 अक्टूबर को यह फेस्टिवल सभी ग्राहकों के लिए शुरू हुआ था। ग्राहकों ने अमेजन.इन पर सेलर्स के करोड़ों प्रोडक्ट को काफी पसंद किया। इन प्रोडक्ट में लाखों छोटे और मध्यम व्यवसायों (एसएमबी) के अनूठे उत्पाद भी शामिल थे।

अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनीष तिवारी ने कहा कि हम यह देखकर वास्तव में बेहद खुश हैं कि किस प्रकार यह त्योहारी सीजन अमेजन.इन पर लाखों सेलर्स की जिंदगी में खुशियां लेकर आया है। इन सेलर्स में से कई लखपति और करोड़पति बन गए हैं। हमने इस त्योहारी सीजन में अमेजन बिजनेस पर 360000 से अधिक एमएसएमई बायर्स ने बढचढ़ कर खरीदारी की। हम उनकी इस सफलता का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमें उनके कारोबार को ट्रैक पर लाने और इस त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षित रूप से हमारे ग्राहकों को हैशटैग खुशियो के डिब्बे पहुंचाने पर बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। ग्राहकों की बात करें तो, हम अमेजन.इन पर विभिन्न श्रेणियों में प्रोडक्ट की विशाल रेंज, टॉप ब्रांड और फास्ट डिलिवरी के साथ उनकी जरूरत की हर चीज पाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments