Ammiye video album launch - हरिंदर हुण्डल का वीडियो ट्रैक अम्मिएँ ( माँ ) हुआ लांच

Ammiye video album launch

भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए प्राचीन समय से ही मशहूर रहा है, हमारी सभ्यता और संस्कृति के संवाहक रहे हैं यहाँ के संयुक्त परिवार, जो पीढ़ी दर पीढ़ी इसे आगे बढ़ाते रहे हैं. तमाम रिश्ते-नातों की मोतियों रूपी माला में पिरोया संयुक्त परिवार हमेशा ही पूरे विश्व के लिए आकर्षण और शोध का विषय रहा है। माँ की भूमिका हमारी संस्कृति में सबसे अधिक है ,लेकिन एक बेटी के लिए अपना बाबुल का घर व उसके माँ बाप ताउम्र उसके साथ यादों के रूप में जुड़े रहते हैं यहाँ तक कि उनके इस दुनिया से चले जाने के बाद भी बेटी उन्हें भूल नहीं पाती व उन्हें अपनी यादों में संजोए रहती है , यही सब फिल्माया गया है अम्मिएँ में जिसे गाया है हरिंदर हुंदल ने , संगीत हरदीप गुड्डू का है , लिरिक्स हरजिंदर बल , प्रोड्यूसर कश्मीर सोहल व कुलजीत खालसा व वीडयो बाबी बाजवा का है ।

सिंगर हरिंदर ने भावुक होते हुए कहा कि गायक को सफलता मिलने में समय लग जाता है ,युवा गायकों को शॉर्ट कट रास्ते ढूंढने के बजाय अपनी प्रतिभा पर फोकस करना चाहिए व लगातार  रियाज करते हुए उपयुक्त मौके की तलाश में रहना चाहिए।

Comments