Constitution Day will be celebrated on 26 November (26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस)

Samvidhan Diwas 
आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आगामी 26 नवंबर 2021 को ‘संविधान दिवस’ मनाया जाएगा। भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित संसद के सैंट्रल-हॉल में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोक सभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, सांसद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में आम जनता आनॅ लाइन भाग ले सकेगी। इसमें  भाग लेने वाले नागरिकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा दो वेब पोर्टल भी बनाए गए हैं जिनमें एक पोर्टल पर 23 भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना ऑन लाइन पढ़ी जाएगी जबकि दूसरे पोर्टल पर संवैधानिक स्वतंत्रता विषय पर ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता करवाई जाएगी। ये दोनों पोर्टल 26 नवंबर के बाद शुरू होंगे।

Also read :

https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/11/exclusive-interview-with-nima-denzongpa.html

https://hemalifestyle.blogspot.com/2021/11/life-of-middle-class-indian-is-full-of.html


Comments