world Arthritis Day : हड्डियों को रखें मजबूत चलाएं साइकिल

हड्डियों को रखें मजबूत चलाएं साइकिल 

cycling 

चंडीगढ़ , 12 अक्तूबर : डॉक्टरों को कहना है कि साइकिल चलाना फायदेमंद हैं। साइकिल चलाने से कूल्हों, घुटनों और पैरों के जोड़ों पर दबाव कम होता है। शरीर का वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। जोड़ों के बीच चिकनाई बढ़ती है, जिससे दर्द और जकड़न कम होता है।

विश्व गठिया दिवस के अवसर पर मंगलवार को चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस व आईवी अस्पताल ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने सुखना लेक पर साइकिल चला कर हड्डियों को मजबूत रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भानु प्रताप सिंह सलूजा ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि भोजन और वजन दोनों पर नियंत्रण रखा जाए।

इसके लिए साइकिल चलाना फायदेमंद साबित हो सकता है। साइकिल चलाने से कूल्हों, घुटनों और पैरों के जोड़ों पर दबाव कम होता है। शरीर का वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। जोड़ों के बीच चिकनाई बढ़ती है। जिससे दर्द और जकड़न कम होता है। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस और अस्पताल के 200 से ज्यादा लोगों ने साइकिल चलाने का संदेश दिया।

इन बातों को रखें ख्याल

- तेल-चिकनाई, चीनी का उपयोग कम करें।
- दिन में तीन से पांच किमी साइकिल चलाएं।
- 30 से 40 मिनट तक नियमित टहलें।
- कुर्सी पर बैठकर पैरों को ऊपर-नीचे कर व्यायाम करें।




Comments