Sudden demise of famous industrialist and Vice Chairman of CII Chandigarh Dr. Deepak Kansal
सीआईआई, चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन एवं प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. दीपक कांसल की डेंगू होने से मौत
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर : सीआईआई, चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन एवं आउटसोर्सिंग से संबंधित कंपनी ज़ीम वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी डॉक्टर दीपक कांसल का निधन हो गया है। वे 50 वर्ष के थे, उन्हें पिछले दिनों डेंगू के लक्षणों की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था परन्तु इलाज के दौरान उनके प्लेटलेटस गिर जाने से उनकी हालत बिगड़ गई। कंसल अपने पीछे अपने माता-पिता, पत्नी, एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए हैं। हजारों करोड़ के समूह की प्रमुख कंपनी ज़ीम वेंचर्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में 25 वर्षों का अनुभव रखने के बाद डॉक्टर कंसल मानव संसाधन प्रबंधन सेवाओं और आईटी सक्षम सेवाओं में विशेषज्ञता होने के अलावा, ज़ीम वेंचर्स वैश्विक उपस्थिति वाली एक अग्रणी कंपनी बनाने की और अग्रसर थे। केंद्र और राज्य सरकार के अधिकांश ई-गवर्नेंस ज़ीम टीम द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे हैं। कंपनी इस समय देश के 91 हवाई अड्डों पर कस्टम ड्यूटी पर सेवा दे रही है।इसके अतिरिक्त ज़ीम एचआर समाधान, एचआर आउटसोर्सिंग के साथ-साथ एचआर पेरोल में भी एक अग्रणी कंपनी है। डॉ. कंसल ने दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बैंगलोर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय से मानव संसाधन में अनुसंधान डॉक्टरेट और पंजाब विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रशासन और प्रबंधन, मानव संसाधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
डॉ. कंसल इसी मार्च में सीआईआई के वाइस चेयरमैन चुने गए थे और आने वाली मार्च में चेयरमैन इन वेटिंग थे। इसके अतिरिक्त डॉ. कंसल पंजाब कला भवन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य, पेट्रन, इंडियन रेड क्रॉस, सदस्य इंडियन आर्बिट्रेशन, सदस्य, राष्ट्रीय सेफ्टी काउंसिल व सदस्य,पंजाब राइफल शूटिंग संघ भी थे। उनके निधन से उद्योग जगत को गहरा दुःख पहुंचा है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उनके पुत्र और पुत्री (बहन-भाई की जोड़ी) ने अपने कॉलेज के सहयोगियों के साथ मिल कर लोगों के घरों से कोरोना से जुड़ी दवाइयां, अन्य सामान एकत्र कर जरूरत मंद लोगों को घरों तक पहुंचाया था। डॉ. कंसल की अंतिम रस्म क्रिया आगामी 17 अक्टूबर को इस्कॉन सेक्टर 36 में 2 से 3 बजे तक रखी गई है।
Comments
Post a Comment