International Girl Child Day : चंडीगढ़ में छात्राओं ने पहनी गुलाबी पगड़ी
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
चंडीगढ़ में छात्राओं ने पहनी गुलाबी पगड़ी
| International Girl Child day |
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरूआत वर्ष 2012 में हुई थी, यह प्रत्येक वर्ष 11 अक्तूबर को मनाया जाता है। आज चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने गुलाबी पगड़ी पहन कर अपने अधिकारों के लिए दौड़ लगाई और चेन बनाई।
चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों की लगभग 500 छात्राओं ने सोमवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर गुलाबी पगड़ी पहन लड़कियों के अधिकारों के लिए दौड़ लगाई। वर्ष 2015 में शहर की लड़कियों ने बालिका दिवस के दिन गुलाबी पगड़ी पहनना शुरू किया था। लड़कियों ने गुलाबी पगड़ी पहन संदेश दिया कि महिलाएं और लड़कियां भी पगड़ी पहनें और अपनी सुरक्षा के लिए पुरुषों की नहीं बल्कि खुद की सहायक स्वयं बने।
शहर की लड़कियां भी हर क्षेत्र में लड़कों के बराबर हैं। शहर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुलाबी पगड़ी कार्यक्रम दो जगह पर आयोजित किया गया। पहला कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता की ओर से सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल और दूसरा कार्यक्रम में सीसीपीसीआर के बैनर तले स्कूली छात्राओं ने सेक्टर-42 की न्यू लेक से दौड़ शुरू कर चंडीगढ़ स्पोर्ट्स क्लब पर समापन किया।
#InternationalGirlChildDay #chandigarhschools #pinkturban #girlchild #tricitynews #hemalifestyle #hemasharma
Comments
Post a Comment