DURGA POOJA : जब भूत ने लेखक को दीं असाधारण शक्तियां
जब भूत ने लेखक को दीं असाधारण शक्तियां
बंग भवन में नाटक शोचिदानंदोर भूत मंचित
| दुर्गा पूजा पर नाटक शोचिदानंदोर भूत का मंचन |
चण्डीगढ़, 14 अक्टूबर : बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी, चण्डीगढ़ द्वारा सैक्टर 35 स्थित बंग भवन में मनाये जा रहे दुर्गोत्सव के कार्यक्रमों के सिलसिले में एक नाटक शोचिदानंदोर भूत का मंचन किया गया। लगभग 35 मिनट की अवधि के इस नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार एक असफल निर्देशक उपन्यास लेखन में अपनी किस्मत आजमाता है, परंतु उपन्यास लेखन में जब उसको सफलता नहीं मिलती तो वह भूतों का मजाक उड़ाने वाली एक कहानी लिखता है। इससे भूत समुदाय उससे नाराज हो जाता है, परंतु भूतों का सरदार उसे जीवनभर भूतों पर ही कहानियां एवं लेख लिखने की असाधारण शक्ति प्रदान करता है।
नाटक का निर्देशन सुजॉय सेनगुप्ता ने किया तथा निष्ठा दास, अनुभव चैटर्जी, आयुष डे, बोधादीप पाल एवं इशिता भंडारी ने इसमें अभिनय किया। इस अवसर पर रिद्धिमा घोष, इशिता डे सरकार तथा मृणालिका दास ने नृत्य के भी प्रस्तुत किया।
#durgapooja #navratri #chandigarh #bangbhawan #tricity #tricitynews #hemasharma #hema
Comments
Post a Comment