Durga Pooja : बंग भवन में हुआ महिषासुर मर्दिनी का मंचन
बंग भवन में हुआ महिषासुर मर्दिनी का मंचन

mahishasur mardini
चण्डीगढ़, 12 अक्तूबर : बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी, चण्डीगढ़ द्वारा सैक्टर 35 स्थित बंग भवन में दुर्गा प्रतिमा स्थापना के साथ ही विधिवत दुर्गोत्सव शुरू हो गया है जो कि 15 अक्तूबर तक चलेगा। पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आगमनी का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्गा अवतार महिषासुर मर्दिनी का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से आए हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
एक घंटे की नृत्य नाटिका में सृष्टि से लेकर महिषासुर का वध तक दिखाया गया। इस नृत्यनाटिका को 50 कलाकारों ने मिलकर प्रस्तुत किया, चार वर्ष से लेकर 80 वर्ष के उम्र के लोगों ने इसमें भाग लिया। इसमें 35 महिलाएं भी शामिल हैं। एक महीने तक रिहर्सल के बाद इसे मंचित किया गया।
हर नारी में मां शक्ति का रूप
नृत्य नाटिका में यह भी दिखाया गया कि हर नारी में मां का रूप है। दिखाया गया है कि एक लड़की के पीछे डकैत आता है। वह भागते-भागते एक मंदिर में चली जाती है। मंदिर के पुजारी मां महिषासुर मर्दिनी की कहानी बताते हैं। उसके बाद उस लड़की में शक्ति आ जाती है। डकैत जब लड़की की तरफ बढ़ता है तो उसे मां का रूप नजर आता है।
आज का गीत, संगीत व ड्रामा का कार्यक्रम संस्था की लेडीज विंग द्वारा आयोजित किया गया जबकि कार्यक्रम निर्देशिका सुहासिनी नियोगी रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेयर रविकांत शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे व उन्होंने कलाकारों की हौंसला अफजाई की।
#durgapooja #navratri #bangbhavan tricitysamachar #tricitynews #hemasharma #hema
Comments
Post a Comment