Bhagwan Valmiki Shobha yatra : भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़
भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़
| भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा |
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर : 20 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाया जा रहा है और इस उपलक्ष्य में आज शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा धनास के स्मॉल फ्लैट्स से शुरू हुई और सेक्टर-25, 24, 23, 22 होते हुए सेक्टर-30 के श्री गुरू रविदास गुरुद्वारे पर जाकर समाप्त हुई। श्रद्धालुओं की भीड़ पूरे रास्ते पैदल ही चली और उन्होंने भगवान वाल्मीकि का गुणगाण किया। ये शोभा यात्रा आयोजन कमेटी के चेयरमैन प्रेमपाल चौहान की अगुवाई में हुई।
| धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा |
धर्मगुरू स्वामी चंद्रपाल अनार्य ने दीप जलाकर शोभा यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला और मनीष बंसल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे। उनके अलावा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की, जिला अध्यक्ष राजीव मौदगिल, आयोजन कमेटी के उप-चेयरमैन प्रदीप बिडला, महिला अध्यक्ष बबीता चनालिया, उपाध्यक्ष माया, जयपाल बागड़ी, भावाधस के संयुक्त मंत्री मुकेश सिरसवाल भी उपस्थित थे।
चौहान ने कहा कि शहर में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में अन्य समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि रविदास समाज, कबीर पंथी , धानक समाज और मुस्लिम समुदाय के लोग भी कंधे से कंधा मिलाकर इस भव्य आयोजन में उनके साथ खड़े थे। यात्रा के दौरान मनमोहक झांकियां भी दिखाई गईं। चौहान ने कहा कि प्रगट उत्सव पर समाज को शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो का सन्देश दिया जा रहा है।
Comments
Post a Comment