बाल काव्य संग्रह ‘अनूठा बाल संसार’ का विमोचन ( हेमा शर्मा )

चण्डीगढ़ 4 सितंबर ( हेमा शर्मा ): संवाद-संहिता मंच की ओर से सैक्टर 43में आयोजित विशेष समारोह में प्रसिद्ध शायर व निदेशक, दूरदर्शन केंद्र, चण्डीगढ़ डा. एन.एस. मन्हास ने कवियत्री डा. प्रज्ञा शारदा के पंजाबी में नवप्रकाशित बाल काव्य संग्रह ‘अनूठा बाल संसार’ का विमोचन किया। इसका पंजाबी रूपांतर सुभाष भास्कर ने किया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष प्रेम विज, आचार्यकुल चण्डीगढ़  के अध्यक्ष के.के. शारदा, पत्रकार नलिन आचार्य एवं राज विज भी उपस्थित थीं।

कोरोना वायरस के कारण बहुत कम संख्या में साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया। सामाजिक दूरी तथा मास्क को भी पहना गया। डा. मन्हास ने कवियत्री को मुबारकबाद देते हुए कहा कि बाल साहित्य विशेषकर बाल कविता लिखना कठिन कार्य है लेकिन कवियत्री ने इसे बाखूबी निभाया है। पुस्तक में 73 कविताएं हैं जो सभी बच्चों की रुचि  की हैं, सुभाष भास्कर ने इसका अनुवाद बाखूबी किया है।

Comments