जीवन एक बहता दरिया ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन ( हेमा शर्मा )
आज जीवन एक बहता दरिया ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों पर रचनाएं पढ़ी गई। समूह के संस्थापक भारत भूषण वर्मा जी एवम् अध्यक्ष परमानंद दीवान ने बहुत सुंदर काव्य पाठ किया।कार्यक्रम का संचालन सुनीता राणा ने किया। नीलम त्रिखा ने देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया,मधु गोयल ने और नीरू मित्तल ने कोरोना से बचने की चेतावनी दी। इंदिरा गुप्ता यथार्थ ने प्रेम से भरी ग़ज़ल सुनाई। राशि श्रीवास्तव ने बेटी पढ़ाओ का संदेश कविता के माध्यम से दिया। यह एक समाज को नई दिशा देने वाली गोष्ठी रही,
कवि गोष्ठी के माध्यम से जीवन जीने की कला पर प्रकाश डाला गया।

Comments
Post a Comment