उमंग अभिव्यक्ति ने कराई ऑनलाइन काव्य गोष्ठी
पंचकूला, 14 जून (हेमा शर्मा) : उमंग अभिव्यक्ति मंच पंचकूला ने ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया, मंच की सह -संस्थापिका नीलम त्रिखा ने बताया कि आज की काव्य गोष्ठी में मुंबई ,लखनऊ कैथल ,अंबाला ,मोहाली, चंडीगढ़ ,पंचकूला से बहुत से रचनाकारों ने हिस्सा लिया, इसमें कोरोना महामारी से बचने हेतु योगा का महत्व बताया गया तथा धैर्य संयम बरतते हुए सभी से करोना महामारी के बचाव अपनाने की अपील की गई। सभी ने जीवन में प्यार के महत्व को बताया और रिश्तो से बढ़कर कुछ नहीं है उनको संभाल कर कैसे रखना है इस संकट की घड़ी में अपने बड़े और बुजुर्गों व बच्चों का कैसे ध्यान रखना है इस विषय पर सभी ने अपनी अपनी कविताएं सुनाई और विचार भी सांझा किए।
नीलम त्रिखा ,नीरजा शर्मा सुनीता राणा, आभा साहनी राशि श्रीवास्तव, दिलप्रीत मधु गोयल ,परमिंदर सोनी, अनुपमा पराशर, रेनू अब्बी ,नीरू मित्तल ,प्रभा कंसल, संगीता शर्मा ,कुंती नवल ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनाई।



Comments
Post a Comment