स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता का सिंगल 'वजह' हुआ रिलीज - हेमा शर्मा
स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता का सिंगल 'वजह' हुआ रिलीज
प्रेग्नेंसी में माइनस डिग्री में किया था स्मृति ने वीडियो शूट
रील और रियल लाईफ जोड़ी स्मृति खन्ना एवं गौतम गुप्ता का हाल ही में एक नया सिंगल 'वजह' रिलीज़ हुआ है, जिसे यूथ द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, एक और सफलता अपने नाम होने से स्मृति एवं गौतम दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि 'वजह' एक ऐसा सिंगल है, जो आपको अपने उस रिश्ते उस प्यार की याद दिलाएगा, जिसे आप अपनी ही लापरवाही से खो देते हैं। इस सोंग में जहां इमोशन हैं, वहीं दोनों की मस्तीभरी कैमिस्ट्री भी देखने को मिलती है।एक खास मुलाकात में स्मृति ने बताया कि उनके प्रशंसक उन्हें एक बार फिर से ऑन स्क्रीन देखना चाहते थे और इस सोंग के बोल ऐसे थे सहज ही उनके मन को छू गए। इसमें उन्हें ये फ्रीड्म दी गई थी कि वे अपने हिसाब से वैसे ही एक्ट करें, जैसे वीडियो वे दोनों बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।
स्मृति का कहना है कि जब इस सोंग की शूटिंग हुई उस समय उनकी प्रेग्नेंसी 5 माह की थी, इस सोंग को आर्मीनिया देश की कैपिटल येरेवन में शूट किया गया था, हालांकि लोकेशन बेहद ही खूबसूरत थी, परंतु सोंग की शूटिंग के समय एक सीन ऐसा था जिसे सुबह 6 बजे शूट किया गया, इसमें उन्हें पानी में चल कर जाना था और उस समय वहां का टेंप्रेचर माइनस 5 था, सबको उनकी चिंता थी, परंतु यह सीन अच्छे से ओके हो गया। पूरे सोंग की शूटिंग एक दिन में ही पूरी करनी थी, जो कि सुबह 6 बजे से शुरू होकर रात के एक बजे तक चली। वह कहती हैं कि लोकेशन इतनी खूबसूरत थी कि वह उसे पूरी तरह से देखने के लिए वहां दो दिन और रुक गए।
सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव स्मृति खन्ना अपनी बेटी अयंका के जन्म के बाद से ही अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं, परंतु डिलीवरी के एक सप्ताह बाद ही उनकी फिगर में गजब का बदलाव देख कर हर कोई हैरान था, परंतु स्मृति का मानना है कि यह आपकी बॉडी टाईप पर डिपेंड करता है, यदि कुछ रूटीन फॉलो किए जाएं, डाइट प्लान की जाए, तो फिर कुछ भी मुश्किल नहीं रहता।
वह कहती हैं कि मां बनने के बाद हर नारी में बदलाव आता है और हर मां अपने बच्चे के लिए इमोशनल होती है, सो वह भी अपनी बेटी अयंका के लिए काफी इमोशनल हैं। बेटी के आने के बाद हर कोई उसकी ही बात करता है, उसके लिए ही सारी प्लानिंग करते हैं, उसे सामने देख कर हर दुख दूर हो जाता है।
गौतम गुप्ता का कहना है कि सोंग हो या सीरियल दोनों में ही अपने किरदार का मूड पकडऩा होता है, इस सोंग में वे ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जो कि ब्रेकअप के बाद अपने प्यार को मिस कर रहा है, जिनसे हम प्यार करते हैं, उससे झगड़ा भी करते हैं, परंतु लाईफ में उनकी वैल्यू भी समझनी जरूरी होती है।
वह कहते हैं कि बेटी को पहली बार देखने के पलों को तो शब्दों में बांधा ही नहीं जा सकता, जैसे उन्होंने अपनी बेटी को पहली बार देखा और एक कान से लेकर दूसरे कान तक जो स्माइल आई, वह आज भी अयंका को देखते ही वैसे ही आ जाती है।
गौतम का कहना है कि पापा बनने के बाद से वह काफी कुछ सीख रहे हैं, क्योंकि लॉकडाउन ने उन्हें अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का मौका दिया है, इस पर सबकी सलाहें कि यह मत करो, ऐसा मत करो से उन्हें बहुत कुछ पता चल रहा है।
वह कहते हैं कि उन्हें म्यूजिक बहुत पसंद है और जब भी उन्हें अपनी बेटी को संभालना होता है, तो वह म्यूजिक लगा देते हैं और वह भी मस्ती में म्यूजिक सुनती रहती है।
गौतम का कहना है कि जब आप किसी से शादी करते हैं, तो उससे प्यार तो होना ही चाहिए। लॉकडाउन में एक चीज अच्छी यह है कि पतियों को अपनी पत्नी की कुकिंग, गार्डनिंग, एवं क्लीनिंग जैसे कामों में हैल्प करनी चाहिए, फुर्सत के पलों में बैठ कर किताबें पढ़ें या फिर मूवीज देखें।
स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता सबसे पहले लोकप्रिय टीवी शो मेरी आशिकी तुमसे ही में एक साथ देखा गया था, जिसमें दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों का कहना है कि शो के बाद हुई मुलाकातों में ही दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली।
स्मृति ने जहां इट्स कांप्लीकेटेड, बालिका वधु, कसम तेरे प्यार की और इस प्यार को क्या नाम दूं 3, बॉक्स क्रिकेट लीग 2 जैसे अनेक शो में देखा गया, वहीं गौतम ने मेरी आशिकी तुमसे ही, कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान और बॉक्स क्रिकेट लीग जैसे कई टीवी शो में अभिनय किया। इसके अलावा स्मृति ने पंजाबी फिल्म जट एयरवेज में भी अभिनय किया है।
स्मृति एवं गौतम का कहना है कि जल्द ही दोनों एक वेब सीरीज भी लाने वाले हैं, जिस पर वे काम कर रहे हैं।
हेमा शर्मा
Comments
Post a Comment